डार्क सर्किल क्याें होते है?
![]() |
| डार्क सर्किल |
डार्क सर्किल तनाव,चिंता लेने से होते है|कई बार हम किसी विषय के बारे में सोचते रहते है,जिसकी वज़ह से हमें तनाव होता है|तनाव या चिंता की वज़ह से हम कई बार सो नहीं पाते|जिसकी वज़ह से आपकी आँखों के नीचे काले घेरे हो जाते है|हर इंसान को कम से कम सात से आठ घण्टे की नींद लेनी चाहिए|
डार्क सर्किल क एक कारण यह भी है कि हम टीवी भी बहुत देखते है या पास से मोबाइल,लैपटॉप,कंप्यूटर आदि देखते है|इन सभी उपकरणों का प्रयोग करने से भी आपके डार्क सर्किल होते है|अगर आप टीवी देखते है तो आपकी आँखे और टीवी के बीच कम से कम पांच फीट का अंतर होना चाहिए और अगर आप मोबाइल या लैपटॉप आदि चलते है तो उसके लिए आपकी आँखो से मोबाइल या लैपटॉप के बीच एक हाथ जितना अंतर होना चाहिए|
![]() |
| तनाव |
डार्क सर्किल होने की एक वज़ह यह भी है कि कई लोग पढ़ते समय क़िताब बिल्कुल आपने आँखो के सामने रख कर पढ़ते है और कुछ तो कम रोशनी में किताब पढ़ते है|जिससे की उनकी आँखो पर असर पड़ता है इसलिए आप जब भी क़िताब पढ़ते है तो थोड़ा दूर से पढ़े और पूरी लाइट में पढ़े|जिससे आपकी आँखो पर जोर कम पड़े|कुछ लोगों में डार्क सर्किल के प्रॉब्लम जेनेटिक भी होती है अगर आपके पेरेंट्स में किसी को डार्क सर्किल के प्रॉब्लम तो आपको भी हो सकती है|बढ़ती उम्र के साथ भी डार्क सर्किल के प्रॉब्लम हो सकती है|
सबसे बड़ा रीज़न डार्क सर्किल का यह है अगर आपके शरीर पर विटामिन की कमी है,जैसे कि विटमिन ए,सी,के,इ अगर इन विटामिन की कमी आपके शरीर में होती है तो आपको डार्क सर्किल की प्रॉब्लम हो सकती है|डार्क सर्किल हटाने के लिए आप को ऐसी चीजें खानी चाहिए जिन में ये सारे विटामिन हो|विटामिन ए के लिए आपको गाजर शकरकंदी, आम,पपीता,कद्दू खाना चाहिए|विटामिन सी के लिए संतरा,निम्बू,कीवी,स्ट्रॉबेर्री खाना चाहिए|विटामिन के हरा प्याज,पत्ता गोबी और पत्तेदार सब्जियाँ खानी चाहिए|
![]() |
| सब्जियाँ और फल |
डार्क सर्किल हटाने का उपाय
सबसे पहले आपको आलू का रस,टमाटर का रस,खीरे का रस इन तीनों रसों को मिला ले अब इसमें कॉटन डालें जब कॉटन इन रसों को सोख ले तब कॉटन को निकल कर आपने आँखो पर रख दें|इससे कम से कम दस से पंद्रह मिनट तक आँखो पर रखें और इससे दिन में दो से तीन बार करें|इस रेमेडी को रोज़ करने से आपकी आँखों से डार्कनेस,पफीनेस चली जाएगा|
![]() |
| मास्क |
अब हम आँखों पर लगाने के लिए एक मास्क बनाएगे जिससे आपके डार्क सर्किल पहले ही बार में हल्के हो जाएगे|इस मास्क को बनाने के लिए आपको चाहिए चंदन पाउडर एक चम्मच,एलो वेरा जेल दो चम्मच,आलू का रस एक चम्मच,कुछ बूंदे बादाम तेल की,एक विटामिन इ की गोली और एक चम्मच शहद|अब इन सब को मिला कर एक पेस्ट बना लें अब इस पेस्ट के अंदर कॉटन को डाल दें|पेस्ट लगे कॉटन को अपने आँखों पर लगा कर दस से पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें|उसके बाद पानी से वाश कर दें आप पहले ही वाश में इस का असर दिखेगा| अगर आप चाहे तो इस पेस्ट को अपने फेस पर भी लगा सकते है क्योकि इसमें सारे नेचुरल चीजें जिससे की आपको कोई नुकसान नहीं होगा|इस मास्क को रोजाना यूज़ करने से एक या दो महीने के अंदर आपके डार्क सर्किल चले जाएगें|
![]() |
| डार्क सर्किल |





No comments:
Post a Comment